नौतनवा में योगी जी की माता को श्रद्धांजलि, भावुक हुए कार्यकर्ता

नौतनवा में योगी जी की माता को श्रद्धांजलि, भावुक हुए कार्यकर्ता
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
हिंदू युवा वाहिनी के नौतनवा स्थित कैम्प कार्यालय पर शनिवार को संगठन के मुख्य संरक्षक व गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज की 91 वर्षीया माता श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य राम सेवक जायसवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति सुभाष पटेल, दीपेंद्र चौधरी, पंकज मौर्या, प्रिंस कुबेर, पल्टू कुमार, रमेश जायसवाल, कन्हैया जायसवाल, दिव्यांशु चौधरी आदि लोग मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *