नौतनवा: जनगणना को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने की बड़ी अपील, देखें वीडियो

नौतनवा: जनगणना को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने की बड़ी अपील, देखें वीडियो
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनगणना कार्य को लेकर नौतनवा नगर पालिका के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने नगरवासियों से एक महत्वपूर्ण अपील की है।
अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने वीडियो संदेश के माध्यम से नौतनवा नगर के सभी नागरिकों से अपील की है कि जनगणना के दौरान घर-घर पहुंचने वाले गणना कर्मियों का सहयोग करें और उन्हें सही व पूरी जानकारी दें।
उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास की नींव है। इससे सरकार को जनसंख्या, शिक्षा, रोजगार, आवास और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी सही जानकारी मिलती है, जिसके आधार पर योजनाएं बनाई जाती हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष ने नगरवासियों से अपील की है कि – जनगणना कर्मियों से डरें नहीं, उन्हें सहयोग करें,अपना नाम, पता और परिवार से जुड़ी सही जानकारी दें,किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।जनगणना पूरी तरह निःशुल्क और सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि आपकी एक सही जानकारी नौतनवा नगर के विकास में बड़ी भूमिका निभाएगी। इसलिए सभी नगरवासी इस राष्ट्रीय कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें। नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष ने वीडियो में क्या अपील की है, आप भी देखें।

.महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *