पहल्गाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को नौतनवा में दी गई श्रद्धांजलि
पहल्गाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को नौतनवा में दी गई श्रद्धांजलि
विधायक ऋषि त्रिपाठी, अध्यक्ष नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक।
आई एन न्यूज नोतनवां डेस्क:
पूर्व जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आज नौतनवा नगर के डाक बंगले पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा।
विधायक श्री त्रिपाठी ने इस हृदयविदारक घटना को सम्पूर्ण देश को झकझोर देने वाली करार दिया और कहा कि निर्दोषों को निशाना बनाना कायरता की पराकाष्ठा है। यह अमानवीय कृत्य घोर निंदनीय है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस श्रद्धांजलि सभा में नगर पालिका परिषद नौतनवा के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, भाजपा नेता प्रदीप पांडे, दीपक बाबा, राकेश जयसवाल, अजय अग्रहरि, गुड्डू मणि त्रिपाठी ग्राम प्रधान सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी ने एक स्वर में आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हुए शहीदों को नमन किया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





