आतंकी हमले में मारे गए नेपाली युवक सुदीप न्यौपाने का पार्थिव शरीर पहुंचा सोनौली बॉर्डर

आतंकी हमले में मारे गए नेपाली युवक सुदीप न्यौपाने का पार्थिव शरीर पहुंचा सोनौली बॉर्डर

आतंकी हमले में मारे गए नेपाली युवक सुदीप न्यौपाने का पार्थिव शरीर पहुंचा सोनौली बॉर्डरआतंकी हमले में मारे गए नेपाली युवक सुदीप न्यौपाने का पार्थिव शरीर पहुंचा सोनौली बॉर्डर
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए नेपाल के लुंबिनी प्रदेश निवासी सुदीप न्यौपाने का पार्थिव शरीर आज गुरुवार तड़के सुबह भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सोनौली बॉर्डर पर लाया गया। जैसे ही पार्थिव शरीर बॉर्डर पर पहुंचा, वहां मौजूद परिजन बिलख पड़े और रो-रो कर उनका बुरा हाल हो गया। शोक की इस घड़ी में सीमा क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया।
पार्थिव शरीर के आगमन की सूचना पर भारतीय प्रशासन की ओर से नौतनवा के उप जिलाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश त्रिपाठी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं नेपाल प्रशासन के भी अधिकारी बॉर्डर पर मौजूद रहे।
भारतीय प्रशासन द्वारा पार्थिव शरीर को विधिवत सम्मान के साथ नेपाल प्रशासन को सौंपा गया। इस दौरान सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त कर दी गई थी।
बता दें कि सुदीप न्यौपाने हाल ही में नौकरी के सिलसिले में भारत आए थे और जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में काम कर रहे थे। बीते दिनों हुए आतंकी हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी असामयिक मौत से नेपाल के लुंबिनी प्रदेश सहित भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
स्थानीय लोगों ने इस जघन्य आतंकी हमले की निंदा करते हुए सुदीप को श्रद्धांजलि अर्पित की और सरकार से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे