सोनौली मदरसा से आज निकलेगा आतंकवाद के खिलाफ कैंडल मार्च
सोनौली मदरसा से आज निकलेगा आतंकवाद के खिलाफ कैंडल मार्च
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर पर मदरसा अरब गोसिया अहले सुन्नत व जमात सोनौली के परिसर से आज शुक्रवार की शाम करीब 7:00 बजे एक भावपूर्ण कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मदरसे के मौलाना असगर साहब करेगें कैंडल मार्च का आयोजन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष पर्यटकों के लिए किया जायेगा।
मौलाना असगर की अगुवाई में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग शामिल होगें। मौलाना असगर ने कहा, “जो लोग निर्दोष लोगों की जान लेते हैं, वे इंसानियत के दुश्मन हैं। पहलगाम में जो घटना घटी, वह न सिर्फ निंदनीय है बल्कि इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। हम इन शहीद पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करगे और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ करगे। आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता और हम सबको मिलकर इसके खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।”
उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की घटनाएं देश की एकता और अखंडता को तोड़ नहीं सकतीं। सोनौली बॉर्डर से उठी यह आवाज यह दिखाएगी कि पूरा देश आतंक के खिलाफ एकजुट है, चाहे वो किसी भी मजहब या समुदाय से क्यों न हो।
कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जायेगी।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





