सोनौली मदरसे से आतंकवाद के खिलाफ निकला भावपूर्ण कैंडल मार्च, शहीद पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

सोनौली मदरसे से आतंकवाद के खिलाफ निकला भावपूर्ण कैंडल मार्च, शहीद पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

सोनौली मदरसे से आतंकवाद के खिलाफ निकला भावपूर्ण कैंडल मार्च, शहीद पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि
सोनौली मदरसे से आतंकवाद के खिलाफ निकला भावपूर्ण कैंडल मार्च, शहीद पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली बॉर्डर से शुक्रवार शाम एक भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया, जब मदरसा अरबिया गौसिया अहले सुन्नत व जमात सोनौली के परिसर से आतंकवाद के खिलाफ विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष पर्यटकों की याद में आयोजित किया गया।
करीब 7:00 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम का नेतृत्व मदरसे के मौलाना असगर साहब और सोनौली नगर पंचायत के चेयरमैन हबीब खान ने किया। दोनों ने काली पट्टी बांधकर आतंक के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। मार्च में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग शामिल हुए और कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
मौलाना असगर ने अपने संबोधन में कहा, “जो लोग निर्दोषों की जान लेते हैं, वे इंसानियत के दुश्मन हैं। आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता और हमें मिलकर इसके खिलाफ खड़ा होना होगा।” वहीं चेयरमैन हबीब खान ने घटना की तीव्र निंदा करते हुए कहा, “पहलगाम में जो कुछ भी हुआ, वह न सिर्फ निंदनीय है बल्कि इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। हम शहीद पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ करते हैं।”
मार्च के दौरान उपस्थित जनसमूह ने ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ और ‘शहीदों अमर रहें’ जैसे नारे लगाकर देश की एकता और अखंडता का समर्थन किया। वक्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि देश की अखंडता को तोड़ने वाली ऐसी घटनाएं हमारे हौसले को कमजोर नहीं कर सकतीं।
सोनौली बॉर्डर से उठी यह एकजुटता की आवाज न सिर्फ स्थानीय लोगों में एक सकारात्मक संदेश छोड़ गई, बल्कि यह भी सिद्ध कर गई कि देश का हर नागरिक आतंकवाद के विरुद्ध एक सुर में खड़ा है—चाहे वह किसी भी धर्म या समुदाय से क्यों न हो।
यह आयोजन न सिर्फ एक श्रद्धांजलि था, बल्कि एक संदेश भी दिया कि देशवासियों के दिलों में मानवता, एकता और शांति की लौ आज भी जल रही है।
इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से
शकील अहमद, इंशाद अली. हाजी अब्दुल गफ्फार हाजी अनवर अध्यक्ष मोहम्मद ,करम हुसैन,कमरुद्दीन खान
सज्जाद अली, साबिर अंसारी,अनवर हाफिज, आसिफ गुलाम गौस, आदिल, अनीश, वारिस, भोलां महताब, खुशबुद्दीन, मोहम्मद सलीम भाजपा नेता रवि वर्मा, प्रेम जैसवाल सुभाष जायसवाल, संजय कनौजिया, सबरे आलम कुरैशी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे