राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी गई श्रद्धांजलि
राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी गई श्रद्धांजलि
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, नौतनवा के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी ने कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
कॉलेज के निदेशक डॉ. शोभाराम साहू ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय और दिल दहला देने वाला है। यह मानवता पर हमला है जिसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है। डॉ. साहू ने सरकार से मांग की कि आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षकगण –डा० छाया राठौर साहू, हरेन्द्र प्रसाद, शानि श्रीवास्तव, अमित त्रिपाठी, आरजू खान, मोहम्मद हुसैन, संजीव यादव, मोहमद हुसैन, तरन्नुम प्रवीन, आकांक्षा चौरसिया, सबनूर, रामचंद्र भारती, साधिका सिंह, निशा गुप्ता, शैलेंद्र कुमार मिश्र, प्रमोद कुमार,नीरज कुमार समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने एक स्वर में शहीदों के प्रति सम्मान और आतंकवाद के प्रति आक्रोश व्यक्त किया।
इस अवसर पर कॉलेज परिसर में शांति, एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए आतंक के खिलाफ एकजुट रहने का संकल्प भी लिया गया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।








































