बृजमनगंज : ग्रामीणों ने फूंका पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला, पीएम मोदी से की कड़ी कार्रवाई की मांग

बृजमनगंज : ग्रामीणों ने फूंका पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला, पीएम मोदी से की कड़ी कार्रवाई की मांग

बृजमनगंज : ग्रामीणों ने फूंका पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला, पीएम मोदी से की कड़ी कार्रवाई की मांग
(रिजवान खान)
आई एन न्यूज बृजमनगंज डेस्क: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा गोपालपुर के टोला अहिरौली में ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
इस विरोध प्रदर्शन में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पाकिस्तान तथा आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र शर्मा ने कहा, “पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा निर्दोष हिंदुओं की जिस तरह से कायरतापूर्वक हत्या की गई है, उसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। आज हम पाकिस्तान के कायर प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।”
उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की।
इस विरोध प्रदर्शन में शैलेश कुमार, जितेन्द्र शर्मा, गोरख यादव, जैकी खान, शम्स तबरेज समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे