नौतनवा विधायक विधानसभा के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाक़ात

नौतनवा विधायक विधानसभा के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाक़ात

नौतनवा विधायक विधानसभा के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाक़ात
आई एन न्यूज लखनऊ/नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने एक बार फिर अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक श्री त्रिपाठी ने नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी और क्षेत्र की प्राथमिकताओं व जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक ऋषि त्रिपाठी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए भरोसा दिलाया कि नौतनवा क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं बेहतर हों और जनता को विकास का सीधा लाभ मिले।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मुलाकात के बाद कहा कि मुख्यमंत्री से उन्हें नौतनवा के चहुंमुखी विकास हेतु पूरा मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त हुआ है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली व पेयजल समेत कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को तेज गति से क्रियान्वित किया जाएगा।
बता दे कि विधायक के इस मुलाक़ात से क्षेत्रवासियों में विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीद जगी है।
महाराजगंज -उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे