एक राष्ट्र एक चुनाव” पर संगोष्ठी आज, विधायक ऋषि त्रिपाठी रहेंगे मुख्य अतिथि

एक राष्ट्र एक चुनाव" पर संगोष्ठी आज, विधायक ऋषि त्रिपाठी रहेंगे मुख्य अतिथि

एक राष्ट्र एक चुनाव” पर संगोष्ठी आज, विधायक ऋषि त्रिपाठी रहेंगे मुख्य अतिथि
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
“एक राष्ट्र एक चुनाव” विषय पर आज सोमवार शाम 5:30 बजे नौतनवा कस्बे के जायसवाल सभा अतिथि भवन के सभा कक्ष में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इस संगोष्ठी के मुख्य अतिथि नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ऋषि त्रिपाठी होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नौतनवा नगर के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी शिरकत करेंगे।
संगोष्ठी में नगर के विभिन्न दलों के व्यापारी नेता, समाजसेवी, प्रबुद्ध नागरिक, वरिष्ठ नागरिक, पत्रकार और अधिवक्ता भी उपस्थित रहकर “एक राष्ट्र एक चुनाव” विषय पर अपने-अपने विचार व्यक्त करेंगे।
इस आयोजन की जानकारी समाजसेवी एवं अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष सुधाकर जायसवाल ने दी। उन्होंने कहा कि “एक राष्ट्र एक चुनाव” समय की मांग है और इससे देश को राजनीतिक स्थिरता, संसाधनों की बचत और विकास कार्यों में गति मिलेगी।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे