बाबा साहेब भारत माता के महान सपूत थे– बृजेश मणि त्रिपाठी अध्यक्ष नौतनवा
बाबा साहेब भारत माता के महान सपूत थे– बृजेश मणि त्रिपाठी अध्यक्ष नौतनवा
बनरसिहां देवदह में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती, पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी और सोनौली नगर सेवक दीपक बाबा हुए शामिल।
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के बनरसिहां देवदह में आज बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती समारोह बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
सभा को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में देश के संविधान निर्माण में ऐतिहासिक और अतुलनीय योगदान दिया। उन्होंने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ मजबूत आवाज उठाई और समानता, स्वतंत्रता तथा बंधुता के सिद्धांतों पर आधारित समाज की स्थापना के लिए आजीवन संघर्ष किया। श्री त्रिपाठी ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि बाबा साहेब भारत माता के महान सपूत थे, जिनकी सोच और संघर्ष आज भी हमें प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपक बाबा, मनोज कुमार गौतम, सुनील कुमार गौतम, विष्णु प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, हरिश्चंद्र चौधरी, दुर्गा दीवाना, प्रमोद पाठक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया। सभी ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम का समापन बाबा साहेब के आदर्शों को याद करते हुए सामूहिक संकल्प और जय भीम के नारों के साथ हुआ।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





