एक राष्ट्र, एक चुनाव” से लोकतंत्र होगा सशक्त : विधायक ऋषि त्रिपाठी

एक राष्ट्र, एक चुनाव” से लोकतंत्र होगा सशक्त : विधायक ऋषि त्रिपाठी
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा नगर के जायसवाल सभा अतिथि भवन के सभा कक्ष में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि “एक राष्ट्र, एक चुनाव” न केवल प्रशासनिक सुगमता का मार्ग प्रशस्त करेगा, बल्कि यह लोकतंत्र की मजबूती और संसाधनों की बचत का भी सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि इस अवधारणा से बार-बार होने वाले चुनावों के कारण होने वाले आर्थिक और मानव संसाधन के दुरुपयोग पर रोक लगेगी।

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि चौक-चौराहों पर भी “एक राष्ट्र, एक चुनाव” के फायदे की चर्चा आम जनता के बीच होनी चाहिए। जागरूक व्यक्तियों में इस विषय को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है, जिसे आम जनमानस तक भी पहुँचाना आवश्यक है। अंत में उन्होंने कार्यक्रम संयोजक और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

अध्यक्ष नौतनवा बृजेश मणि अपने विचार साझा करते हुए।

इस अवसर पर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप सिंह, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष सुधाकर जायसवाल, संतोष जायसवाल, राजाराम जायसवाल, विजय श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, कृष्ण मुरारी जायसवाल, कमलेश अग्रवाल, रिंकू जायसवाल, किशोर मद्धेशिया, अजय अग्रहरी सहित तमाम व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में घटित दुखद घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।


Translate »