नौतनवा में धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती, भव्य श्रृंगार आरती में उमड़े श्रद्धालु
अक्षय तृतीया पर नौतनवा में धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती, भव्य श्रृंगार आरती में उमड़े श्रद्धालु
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: नगर की आराध्य देवी माता बनेलिया मंदिर परिसर स्थित पूर्वांचल के एकमात्र भगवान परशुराम मंदिर में आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जयंती को अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां भगवान परशुराम की भव्य श्रृंगार आरती का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की सुंदर श्रृंगार आरती से हुई, जिसे विद्वान ब्राह्मणों और उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया गया। श्रृंगार के बाद जैसे ही आरती शुरू हुई, पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने भावपूर्वक आरती में भाग लिया और भगवान परशुराम के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।
इस भव्य आयोजन में नगर के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति भी देखने को मिली। आरती में प्रमुख रूप से नौतनवा नगर पालिका परिषद के चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, अतुल चंद त्रिपाठी, विकास दुबे, चंचाई माता समिति सोनौली के अध्यक्ष संतोष पांडे, आदर्श पांडे, गोलू पाठक, ज्वाला शुक्ला, रवि त्रिपाठी, अवधेश चौबे, राहुल दुबे, प्रिंस पांडे, सुनील तिवारी, बंटी पांडे, अंबिका चौबे, गुड्डू मिश्रा, विशाल मिश्रा, सुधाकर मिश्रा, उमेश मणि और आशुतोष त्रिपाठी जैसे श्रद्धालु शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने भगवान परशुराम से सुख-समृद्धि और न्यायप्रिय समाज की कामना की। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष और अधिक भव्यता से किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी भी भगवान परशुराम के आदर्शों से प्रेरित हो सके।
महराजगंज– उत्तर प्रदेश।





