दहेज में स्कॉर्पियो नहीं मिली तो बेगैरत जावेद दुल्हन को छोड़ बारात ले गया वापस

दहेज में स्कॉर्पियो नहीं मिली तो बेगैरत जावेद दुल्हन को छोड़ बारात ले गया वापस

दहेज में स्कॉर्पियो नहीं मिली तो बेगैरत जावेद दुल्हन को छोड़ बारात ले गया वापस
आई एन न्यूज सहारनपुर डेस्क:
एक ओर जहां समाज में दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता फैलाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर सहारनपुर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। शहर की एक युवती अपने निकाह के लिए दुल्हन के जोड़े में सजी-धजी अपने शहज़ादे का इंतज़ार कर रही थी, लेकिन उसका सपना उस वक्त चकनाचूर हो गया जब दूल्हा जावेद ने शादी के ऐन मौके पर दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग कर दी।
बताया जा रहा है कि जावेद बारात लेकर धूमधाम से उसके घर पहुंचा था। घरवालों ने बारातियों की खूब आवभगत की, मेहमानों के लिए लजीज़ पकवान परोसे गए, और रस्म-रिवाज निभाए जा रहे थे। तभी दूल्हे जावेद की नज़र दहेज में रखी मोटरसाइकिल पर पड़ी। यह देखकर वह ताव में आ गया और साफ शब्दों में कहा कि उसे दहेज में स्कॉर्पियो चाहिए, वरना निकाह नहीं होगा।
दुल्हन के माता-पिता और रिश्तेदारों ने बहुत कोशिश की कि जावेद अपने फैसले से पीछे हट जाए, लेकिन उसका लालच सातवें आसमान पर था। अंततः जब मांग पूरी नहीं हुई, तो जावेद ने बारात को बिना निकाह किए ही वापस लौटा दिया।
इस शर्मनाक हरकत से न केवल मुस्कान और उसके परिवार को मानसिक आघात पहुंचा, बल्कि समाज के सामने एक बार फिर दहेज जैसी कुप्रथा की कुरूप तस्वीर उजागर हुई है।
स्थानीय लोगों ने इस घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से ऐसे लालची और बेगैरत दूल्हों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
(सुत्र एक्स)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे