महराजगंज: मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए कई निर्देश
महराजगंज: मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
महराजगंज पुलिस लाइन सभागार में आयोजित सैनिक सम्मेलन व मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने अपराधों की समीक्षा करते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सम्मेलन की शुरुआत में सभी थानों से आए पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। गोष्ठी में थानों पर लंबित विवेचनाओं, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, महिला उत्पीड़न, एससी/एसटी से जुड़े अपराध, जनसुनवाई फीडबैक, ऑपरेशन दृष्टिगय/त्रिनेत्र, ऑपरेशन शिकंजा व ऑपरेशन एंटी चीयर्स सहित कुल 17 बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही, आगामी त्योहारों को लेकर सतर्कता बरतने और यातायात व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए गए। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह सहित जिले के समस्त क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।





