महराजगंज: सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, युद्ध जैसी स्थिति से निपटने की रणनीति पर हुआ मंथन

महराजगंज: सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, युद्ध जैसी स्थिति से निपटने की रणनीति पर हुआ मंथन

महराजगंज: सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, युद्ध जैसी स्थिति से निपटने की रणनीति पर हुआ मंथन
महराजगंज: सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, युद्ध जैसी स्थिति से निपटने की रणनीति पर हुआ मंथनआई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
गृह मंत्रालय व पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 7 मई कल बुधवार को शाम 6:30 से 7:30 बजे तक जिले में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना के निर्देशन में विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस, फायर ब्रिगेड, जिला प्रशासन, परिवहन, मेडिकल, विद्युत, होमगार्ड समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
ड्रिल के दौरान सायरन बजाना, ब्लैकआउट करना, नागरिकों को सुरक्षा प्रशिक्षण देना, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों का छलावरण करना तथा इवेकुएशन प्लान का अभ्यास कराया जाएगा। दो प्रमुख स्थान—पुलिस लाइन की हाईराइज बिल्डिंग और केएमसी मेडिकल कॉलेज, पकड़ी—इस मॉक ड्रिल के केंद्र बिंदु होंगे।
ड्रिल के दौरान सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी रहेगी तथा आम जनता को भी सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

उक्त आशय की जानकारी एएसपी महाराजगंज ने दी है।
_ महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे