विधायक ऋषि त्रिपाठी ने स्व.पिता की पुण्यतिथि पर नम आंखों से अर्पित की श्रद्धांजलि
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने स्व. पिता की पुण्यतिथि पर नम आंखों से अर्पित की श्रद्धांजलि

आई एन न्यूज गोरखपुर/नौतनवा: नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने आज अपने स्वर्गीय पिता सुनील दत्त त्रिपाठी जी की पुण्यतिथि अपने गोरखपुर स्थित निज आवास पर श्रद्धा, भक्ति और भावुकता के साथ मना रहे है। इस अवसर पर विधिपूर्वक पूजा-पाठ और संगीतमय कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात विधायक श्री त्रिपाठी ने अपने पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने अपने आधिकारिक संदेश में लिखा, “पिता को ही सम्पूर्ण देवताओं का स्वरूप मानते हुए आज अपने पूज्य पिता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।”
पुण्यतिथि के इस अवसर पर सुबह से ही उनके गोरखपुर स्थित आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। नौतनवा विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समर्थक, कार्यकर्ता और गणमान्यजन गोरखपुर पहुंचे और दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।
इसके अलावा गोरखपुर नगर के महापौर सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता तथा प्रशासनिक अधिकारी भी विधायक के आवास पर पहुंचकर स्व. सुनील दत्त त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है।
कार्यक्रम के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शांति भोज का आयोजन भी किया गया है ।





