बचपन स्कूल नौतनवा में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे

बचपन स्कूल नौतनवा में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे

बचपन स्कूल नौतनवा में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा बचपन ए प्ले स्कूल में मदर्स डे के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी मम्मियों के साथ मिलकर इस दिन को यादगार बनाया। स्कूल में सभी बच्चों की माताओं को आमंत्रित किया गया और उनके लिए एक छोटी सी पार्टी रखी गई।
पार्टी में सभी ने मिलकर खूब एंजॉय किया। आयोजन में स्नैक्स, सॉफ्ट ड्रिंक्स, विभिन्न गेम्स और सेल्फी प्वाइंट्स की व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी माताओं और बच्चों ने आनंद उठाया। इस खास मौके पर बच्चों ने अपनी-अपनी माताओं के लिए सुंदर क्राफ्ट वर्क तैयार किया और एक एक्सक्लूसिव डांस वीडियो भी बनाया, जिसे देखकर माताएं भावुक हो उठीं।
विद्यालय की डायरेक्टर अंजली ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि मदर्स डे मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है, और इस वर्ष यह 11 मई 2025 को मनाया जा रहा है। उन्होंने सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं और उनके त्याग, प्रेम, समर्पण और स्नेह के लिए उन्हें सलाम किया।
डायरेक्टर अंजली ने कहा, “माँ केवल एक शब्द नहीं, बल्कि सम्पूर्ण जीवन के लिए ईश्वर का आशीर्वाद है। जब भगवान को लगा कि वे हर बच्चे के साथ हर समय नहीं रह सकते, तब उन्होंने माँ को बनाया। माँ आशीर्वाद है, दोस्त है, शिक्षक है, जीवन है।”
उन्होंने यह भी कहा कि हमें केवल एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन को माँ के लिए खास बनाना चाहिए और अपने माता-पिता का हमेशा आदर और सम्मान करना चाहिए।
कार्यक्रम में शिक्षिकाएं साक्षी पांडे, मोनिका, साक्षी, कृतिका, वैष्णवी, मनिता, ईशा, रिंकल, प्रियंका और हर्षिता मौजूद रहीं और उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में सभी माताओं ने विद्यालय के प्रयास की सराहना की और इस दिन को अविस्मरणीय बताया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे