सर्राफा कारोबारियों को लूटने वाला गिरोह मुठभेड़ में गिरफ्तार, भारी मात्रा में जेवर बरामद
सर्राफा कारोबारियों को लूटने वाला गिरोह मुठभेड़ में गिरफ्तार, भारी मात्रा में जेवर बरामद

आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देशन में भिटौली थाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में सर्राफा कारोबारियों को लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। एसओजी, स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो कुख्यात लुटेरे अरविंद यादव और अनूप राजभर को मुठभेड़ के बाद दबोचा गया, जबकि महिला आरोपी माया देवी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने मौके से अवैध असलहा, नकदी, दस्तावेज, बाइक और लगभग 1.260 किग्रा चांदी, 21 ग्राम सोना, पायल और गलाकर बनाई गई सोने की टिकिया बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने धर्मपुर बाजार (महराजगंज) और मोतीराम अड्डा बाजार (गोरखपुर) में लूट की बात कबूली।
उक्त आशय की जानकारी एएसपी महराजगंज आतिश कुमार सिंह ने पत्रकारो देते हुए बताया कि मुख्य आरोपी अरविंद यादव पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं और वह गिरोह के साथ सुनसान दुकानों को निशाना बनाता था। पुलिस ने इस कार्रवाई से कई लंबित मामलों का भी खुलासा किया गया है। महाराजगंज -उत्तर प्रदेश।





