08 घंटे में चोरी का खुलासा, महिला चोर गिरफ्तार, 8 लाख के गहने बरामद
08 घंटे में चोरी का खुलासा, महिला चोर गिरफ्तार, 8 लाख के गहने बरामद
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क : श्यामदेउरवा पुलिस ने केवल 08 घंटे में ज्वेलरी शॉप से हुई करीब 8 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए एक महिला चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में अभियुक्ता सरोज पत्नी दुर्योधन साहनी (निवासी भैसा, थाना भिटौली) को परतावल बाजार से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, 09 मई को हरपुर चौराहे पर वर्मा ज्वेलर्स की दुकान से महिला ग्राहक बनकर आई अभियुक्ता ने करीब 74.7 ग्राम सोने के आभूषण चोरी किए थे। सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना के आधार पर पूरी ज्वेलरी बरामद की गई।
अभियुक्ता पर पूर्व में भी चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह समेत कुल छह अधिकारी शामिल रहे। महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





