बुद्ध जयंती पर नौतनवा में भव्य कार्यक्रम और सहभोज,चेयरमैन ने की पूजा-अर्चना
बुद्ध जयंती पर नौतनवा में भव्य कार्यक्रम और सहभोज,चेयरमैन ने की पूजा-अर्चना
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क : बुद्ध जयंती के अवसर पर नौतनवा नगर में विभिन्न कार्यक्रमों की धूम रही। नगर के वार्ड नंबर 1 इंदिरा नगर स्थित भगवान बुद्ध मंदिर परिसर में एक भव्य आयोजन किया गया, जिसमें देर रात तक पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और सहभोज का आयोजन चलता रहा। इस अवसर पर चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर हुई। अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने “भगवान बुद्ध की करुणा हो करुणा हो” के नारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि भगवान बुद्ध की जयंती को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि गौतम बुद्ध का बचपन का नाम सिद्धार्थ गौतम था, जिनका जन्म वैशाख पूर्णिमा के दिन माता माया देवी और राजा शुद्धोधन के घर हुआ था। उन्होंने ज्ञान प्राप्त कर शांति, करुणा और मानवता का संदेश पूरी दुनिया में फैलाया। आज भी उनके उपदेश विश्व के कोने-कोने तक प्रेरणा दे रहे हैं। हमें उनके बताए मार्गों पर चलकर समाज में समरसता और शांति का संदेश देना चाहिए।
कार्यक्रम से पूर्व भगवान बुद्ध मंदिर समिति और वार्ड के नागरिकों द्वारा नगर अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी का भव्य स्वागत किया गया। उन्हें फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुनील गौतम, दुर्गेश गौतम, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल, संजय पाठक, प्रमोद गौतम, अभय कुमार, राकेश जायसवाल, राहुल दुबे, विशाल जायसवाल, अशोक रौनियार, दुर्गेश कुमार, सुनील जायसवाल, लल्लू जायसवाल, संजय मौर्या, राशिद कुरैशी, जयप्रकाश मद्धेशिया, नेबुलाल, गोपाल सहित बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने सहभोज कार्यक्रम में सहभागिता कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
इसी क्रम में नौतनवा नगर पालिका क्षेत्र के डिहवा स्थित वार्ड में समय माता मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और नगरवासियों के साथ भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने नगर में सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए लोगों का उत्साहवर्धन किया।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।





