कौशिकी जैसी मेधावी छात्राएं हमारे नगर की पहचान- बृजेश मणि त्रिपाठी अध्यक्ष नौतनवा
कौशिकी जैसी मेधावी छात्राएं हमारे नगर की पहचान- बृजेश मणि त्रिपाठी अध्यक्ष नौतनवा
कौशिकी जायसवाल ने सीबीएसई 12वीं में 94.6% अंक प्राप्त कर बढ़ाया नौतनवां का मान, पालिका अध्यक्ष ने किया सम्मानित।
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क : नौतनवां नगर के वार्ड नं. 6 बाल्मीकि नगर निवासी दुर्गा शंकर जायसवाल की सुपुत्री कौशिकी जायसवाल ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 94.6 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। कौशिकी, पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय महराजगंज की छात्रा हैं और इस उल्लेखनीय प्रदर्शन के साथ उन्होंने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
अपनी मेहनत और लगन से कौशिकी ने न सिर्फ अपने माता-पिता का, बल्कि पूरे नौतनवां नगर का नाम रोशन किया है। उनके इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर नौतनवां नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी एवं अधिशासी अधिकारी संदीप सरोज स्वयं छात्रा के आवास पर पहुँचें और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
पालिका अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा कि, “कौशिकी जैसी मेधावी छात्राएं हमारे क्षेत्र की पहचान हैं। ऐसे होनहार बच्चों को प्रोत्साहित करना हम सभी का कर्तव्य है।”
इस अवसर पर सभासद धर्मात्मा जायसवाल, राहुल दुबे, राकेश जायसवाल, प्रमोद पाठक एवं विनीत जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने कौशिकी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
बता दे कि कौशिकी की यह सफलता न सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में नौतनवां की सकारात्मक छवि को प्रस्तुत करती है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।





