जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: संतोष कुमार शर्मा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा शनिवार को जिला कारागार महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक समेत पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने सभी बैरकों और बंदियों का गहन निरीक्षण किया, जिसमें किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाई गई।
जेल अधीक्षक ने बताया कि नियमित रूप से उनके और जेल स्टाफ द्वारा कारागार की जांच की जाती है। निरीक्षण के दौरान जेल की समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने निर्देश दिए कि जेल प्रशासन नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करता रहे, खासकर शातिर अपराधियों पर विशेष सतर्कता रखी जाए। साथ ही समय-समय पर बंदियों की गतिविधियों की जानकारी भी उच्चाधिकारियों को दी जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अवांछनीय स्थिति से बचा जा सके।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे