रिलायंस ट्रेंड्स नौतनवा में एबी इंटरनेशनल स्कूल के टॉपर्स हुए सम्मानित
रिलायंस ट्रेंड्स नौतनवा में एबी इंटरनेशनल स्कूल के टॉपर्स हुए सम्मानित, बच्चों का उत्साह चरम पर
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा के रिलायंस ट्रेंड्स शोरूम में आज एक विशेष अवार्ड फंक्शन का आयोजन किया गया, जिसमें एबी इंटरनेशनल स्कूल, नौतनवा के कक्षा 10 और कक्षा 12 के फर्स्ट फाइव टॉपर्स को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बच्चों को सर्टिफिकेट, मेडल और शील्ड प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
इस अवार्ड समारोह को खास बनाने के लिए बच्चे अपने माता-पिता के साथ पहुंचे और सभी ने इस पल को यादगार बनाया। कार्यक्रम में स्कूल की डायरेक्टर अंजली, प्रिंसिपल ऋषिकेश सिंह एवं शिक्षकों आकाश, आदित्य, प्रतिभा और सुजाता की उपस्थिति रही।
रिलायंस ट्रेंड्स के स्टोर मैनेजर पप्पू चौधरी ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया और रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था कराकर सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बच्चों को इस प्रकार सम्मानित करना समाज और शिक्षा दोनों के लिए प्रेरणादायक है।
स्कूल की डायरेक्टर अंजली ने सभी बच्चों, अभिभावकों और रिलायंस टीम का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा, “इस तरह के आयोजन बच्चों को मोटिवेशन देते हैं और उनमें आत्मविश्वास तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।”
प्रिंसिपल ऋषिकेश सिंह ने सभी टॉपर्स को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें भविष्य में और अधिक मेहनत कर ऊँचाइयों को छूने की प्रेरणा दी।
सम्मान पाने वाले बच्चों में माधुरी अनुराग, सुप्रिया, अक्षय, नितीश, अभिनव, रवि कांदू, मुस्कान, वैष्णवी और अंश शामिल रहे।
कार्यक्रम में रिलायंस स्टाफ के कार्तिक, दुर्गेश, सतरजीत सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। यह आयोजन बच्चों और उनके माता-पिता के लिए एक प्रेरणादायी क्षण रहा, जो उन्हें आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता रहेगा।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





