जिलाधिकारी ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक,बाढ़ सुरक्षा कार्यों की प्रगति तेज करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक,बाढ़ सुरक्षा कार्यों की प्रगति तेज करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक,बाढ़ सुरक्षा कार्यों की प्रगति तेज करने के निर्देश
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
जिलाधिकारी महराजगंज संतोष कुमार शर्मा ने आज सभागार में बाढ़ सुरक्षा व राहत व्यवस्था तथा मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ सुरक्षा से जुड़े समस्त कार्यों को समयबद्ध ढंग से शीघ्र पूर्ण किया जाए ताकि संभावित आपदा की स्थिति में जनहानि और धनहानि से बचा जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि नदी तटबंधों की मजबूती, जल निकासी की व्यवस्था, राहत शिविरों की स्थापना तथा आपातकालीन संसाधनों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यों की भौतिक प्रगति के साथ-साथ उसकी गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न विकास योजनाओं की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा चिन्हित प्राथमिकता वाले कार्यों को पूरी गंभीरता के साथ समय से पूर्ण किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षेत्रीय निरीक्षण, जनसुनवाई और नियमित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे