सोनौली बॉर्डर पर फिर सक्रिय हुए मानव तस्कर, नेपाली बालाओं को खाड़ी देशों में भेजने की साजिश

सोनौली बॉर्डर पर फिर सक्रिय हुए मानव तस्कर, नेपाली बालाओं को खाड़ी देशों में भेजने की साजिश

सोनौली बॉर्डर पर फिर सक्रिय हुए मानव तस्कर, नेपाली बालाओं को खाड़ी देशों में भेजने की साजिश

सोनौली बॉर्डर पर फिर सक्रिय हुए मानव तस्कर, नेपाली बालाओं को खाड़ी देशों में भेजने की साजिश
सोनौली बॉर्डर नेपाली सीमा में पकड़ी गई लड़कियां:

दो महीनों में दो दर्जन से अधिक नेपाली लड़कियों को बॉर्डर पर पकड़ा गया,खाड़ी देशों में भेजने की साजिश में जुटे हैं तस्कर, तस्करी बनी चिंता का विषय।
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली बॉर्डर एक बार फिर मानव तस्करी के नेटवर्क को लेकर सुर्खियों में है। हाल के दिनों में नेपाली बालाओं की तस्करी की घटनाएं तेज़ी से सामने आ रही हैं, जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि मानव तस्कर गिरोहों ने सीमा पर दोबारा अपनी जड़ें मजबूत कर ली हैं।
जानकारी के अनुसार, नेपाल से लड़कियों को बहला-फुसलाकर भारत लाया जा रहा है और फिर यहां से उन्हें खाड़ी देशों में नौकरी के बहाने भेजने की साजिशें की जा रही हैं। विगत दो महीनों में दो दर्जन से अधिक नेपाली लड़कियों को नेपाल की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा सीमा क्षेत्र में पकड़ा गया और नेपाल पुलिस की सहायता से उन्हें उनके घर सुरक्षित पहुँचाया गया।

सोनौली बॉर्डर पर फिर सक्रिय हुए मानव तस्कर, नेपाली बालाओं को खाड़ी देशों में भेजने की साजिश
भारतीय सीमा में पकड़ी गई नेपाली लड़की।

एक चौंकाने वाला मामला तब सामने आया जब एक नेपाली लड़की को दोहरी नागरिकता रखने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वह नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई थी और भारत से हांग कांग जाने की तैयारी कर रही थी। जांच में यह खुलासा हुआ कि वह भी मानव तस्करों की चाल में फंसी थी, जो उसे विदेश भेजने की तैयारी कर रहे थे।
सिर्फ दो दिन पहले नेपाल के एक सामाजिक संगठन ने आठ नेपाली लड़कियों को भारतीय सीमा में दाखिल होने से पहले ही रोक लिया। पूछताछ के बाद यह बात सामने आई कि सभी लड़कियां खाड़ी देशों में नौकरी करने की योजना के तहत भारत के रास्ते भेजी जा रही थीं। तस्कर उन्हें सुनहरे भविष्य का सपना दिखाकर नेपाल से भारत ला रहे थे।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि अभी तक इन घटनाओं में कोई भी मानव तस्करी से जुड़ा एजेंट पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। सीमा पर तैनात सामाजिक संगठनों और सुरक्षा एजेंसियों के प्रयासों से कई लड़कियां जरूर बचा ली गईं हैं, लेकिन मानव तस्करों के हौसले अब भी बुलंद हैं।
सूत्रों से यह भी पता चला है कि अब मानव तस्करी गिरोह उज़्बेकिस्तान की लड़कियों को भी भारत लाकर खाड़ी देशों में भेजने की योजना बना रहे हैं।
बता दे कि यह सब घटनाएं न सिर्फ सीमा सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती हैं, बल्कि यह भी दर्शाती हैं कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर तत्काल सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।

महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे