सोनौली के मुख्य मार्ग से नेपाली नागरिक की बाइक चोरी

सोनौली के मुख्य मार्ग से नेपाली नागरिक की बाइक चोरी

सोनौली के मुख्य मार्ग से नेपाली नागरिक की बाइक चोरी पुलिस की लापरवाही से नाराज़ व्यापारी और नेपाली नागरिक, 8 दिन बाद भी नहीं हुआ मुकदमा दर्ज

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क। भारत-नेपाल बॉर्डर के अंतरराष्ट्रीय महत्व के कस्बे सोनौली में चोरी की बढ़ती घटनाएं और पुलिस की निष्क्रियता एक बार फिर से सवालों के घेरे में आ गई है। ताजा मामला नेपाल के भैरहवा से बाजार करने आए विजय कुमार दर्जी का है, जिनकी नेपाली नंबर प्लेट वाली बाइक (लु०6 प 2809) सोनौली के मुख्य मार्ग से चोरी हो गई।
पीड़ित विजय कुमार के अनुसार 5 जून को दोपहर करीब 3 बजे वे अपनी बाइक आचार गली मोड़ के पास खड़ी कर बर्तन गली में खरीदारी करने गए थे। लगभग आधे घंटे बाद लौटे तो देखा कि बाइक गायब थी। उन्होंने आस-पास के दुकानदारों से पूछताछ की और काफी खोजबीन की, परंतु बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद विजय कुमार पुलिस चौकी पहुंचे, लेकिन उन्हें नेपाली नागरिक समझकर पुलिस ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। बाद में जब स्थानीय व्यापारियों ने दबाव बनाया तो पुलिस ने घटनास्थल के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। फुटेज में स्पष्ट रूप से बाइक चोरी होते हुए दिख रही है।
पुलिस ने शिकायत पत्र तो ले लिया लेकिन अब तक (8 दिन बाद भी) मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पीड़ित लगातार चौकी और थाना का चक्कर काट रहे हैं, परंतु पुलिस हर बार “जांच चल रही है” कहकर टाल रही है।
इस मामले को लेकर नेपाली नागरिकों और भैरहवा की स्थानीय पुलिस में भारतीय पुलिस के प्रति नकारात्मक छवि बन रही है। वहीं, सोनौली के व्यापारियों ने भी चेताया है कि यदि पुलिस का रवैया ऐसा ही रहा तो नेपाल से आने वाले ग्राहक भारतीय सीमा में आना बंद कर देंगे, जिससे बॉर्डर व्यापार को गंभीर नुकसान हो सकता है।
इस इस संबंध में थानाध्यक्ष सोनौली अजीत कुमार सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मामला मेरे संज्ञान में है। चौकी प्रभारी छुट्टी पर है उनके आते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
बता दें कि सोनौली में बीते कुछ महीनों में मुख्य मार्ग से कई वाहन चोरी हो चुके हैं। अधिकांश पीड़ित दूर-दराज से आए सीमावर्ती लोग होते हैं, जो एक-दो बार प्रयास करने के बाद थक हारकर लौट जाते हैं और मुकदमा दर्ज नहीं हो पाता। पुलिस की निष्क्रियता से वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं और घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे