फरेंदा: युवक को जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा, किया अमानवीय अत्याचार

फरेंदा: युवक को जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा, किया अमानवीय अत्याचार

फरेंदा: युवक को जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा, किया अमानवीय अत्याचार
फरेंदा: युवक को जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा, किया अमानवीय अत्याचारपिटाई का वीडियो बना कर दिखाया गया स्थानीय नेता को, पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल

आई एन न्यूज फरेंदा डेस्क।
फरेंदा क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करना एक युवक को इतना भारी पड़ गया कि कुछ दबंगों ने उसका दिनदहाड़े अपहरण कर लिया और उसे जंगल में ले जाकर जानवरों की तरह पीटा। उस पर अमानवीय अत्याचार किए गए, जिससे पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है। वहीं पुलिस की निष्क्रियता पर भी स्थानीय लोगों ने सवाल खड़े किए हैं।
जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक मामला फरेंदा थाना क्षेत्र के फरेंदा खुर्द वार्ड नंबर 9 का है। पीड़ित युवक सुधीर पटेल के पिता रूपनारायण पटेल ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार सुबह लगभग 11:30 बजे उनके पुत्र को सीएचसी बनकटी के पास से कुछ दबंगों ने जबरन अगवा कर लिया। उसे पास के जंगल में ले जाकर लाठी, डंडे, बेल्ट, चैन और चाकू से बुरी तरह पीटा गया। पिटाई इतनी बेरहमी से की गई कि युवक अधमरा हो गया।
रूपनारायण पटेल ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने सुधीर को पीटने के साथ-साथ उसको थूक चटाया और पेशाब पिलाने का भी प्रयास किया। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि इस बर्बर कृत्य का वीडियो बनाकर एक स्थानीय नेता को दिखाया गया, जिससे पूरा मामला गंभीर हो गया है।
घटना के बाद किसी तरह सुधीर पटेल वहां से जान बचाकर भागा और अपने घर पहुंचा। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित परिजनों ने इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी है।
इस बर्बरता की खबर फैलते ही क्षेत्र में गहरा आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोग प्रशासन की निष्क्रियता से नाराज़ हैं और सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं। क्षेत्रीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं होने से जनाक्रोश और बढ़ रहा है। फरेंदा क्षेत्र में इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष फरेंदा ने कहा तहरीर मिली है आवश्यक कार्रवाई किया जा रहा हैं।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे