महराजगंज से नव नियुक्त पुलिस अभ्यर्थी लखनऊ रवाना

महराजगंज से नव नियुक्त पुलिस अभ्यर्थी लखनऊ रवाना

महराजगंज से नव नियुक्त पुलिस अभ्यर्थी लखनऊ रवाना, एसपी ने दिए प्रेरणादायक दिशा-निर्देश
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के तहत महराजगंज से चयनित नव नियुक्त पुलिस अभ्यर्थी शनिवार को नियुक्ति पत्र ग्रहण समारोह हेतु लखनऊ के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन महराजगंज में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जहां पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए सेवा, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का महत्व बताया।
एसपी ने जानकारी दी कि सभी अभ्यर्थियों को तय ड्रेस कोड से अवगत करा दिया गया है तथा लखनऊ पहुंचने के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने अभ्यर्थियों से प्रशिक्षण के दौरान पूरी निष्ठा से मेहनत करने और पुलिस सेवा की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया।
समारोह के बाद चयनित अभ्यर्थियों को आवश्यक निर्देशों के साथ उत्साहपूर्वक लखनऊ के लिए रवाना किया गया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे