सोनौली के श्रीराम जानकी मंदिर पहुंचे जिलाधिकारी, बाबा शिव नारायण दास से लिए आशीर्वाद

सोनौली के श्रीराम जानकी मंदिर पहुंचे जिलाधिकारी, बाबा शिव नारायण दास से लिए आशीर्वाद

सोनौली के श्रीराम जानकी मंदिर पहुंचे जिलाधिकारी, बाबा शिव नारायण दास से लिए आशीर्वाद
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अंतरराष्ट्रीय महत्व के कस्बा सोनौली में शनिवार की शाम को महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा अति प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम और माता जानकी का दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर उनके साथ एडीएम और एसडीएम नौतनवा भी उपस्थित रहे।
मंदिर में पहुंचने पर महंत बाबा शिव नारायण दास महाराज ने जिलाधिकारी का पारंपरिक स्वागत करते हुए उन्हें पटका पहनाया और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया और मंदिर परिसर में कुछ समय व्यतीत करते हुए धार्मिक वातावरण का अनुभव किया।
करीब आधे घंटे तक जिलाधिकारी श्री शर्मा मंदिर में रहे, जहां उन्होंने बाबा शिव नारायण दास की कुशलक्षेम पूछी और मंदिर से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने मंदिर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सराहते हुए इसके संरक्षण और विकास को लेकर सकारात्मक रूख जताया।
इस शुभ अवसर पर भाजपा नेता प्रेम जायसवाल सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु व स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
बता दे कि श्रीराम जानकी मंदिर, सोनौली क्षेत्र में धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां सीमाई क्षेत्रों के साथ-साथ नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु आते हैं।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे