विधायक की नाराजगी पड़ी महंगी, नौतनवा व लक्ष्मीपुर के एसडीओ हटाए गए

विधायक की नाराजगी पड़ी महंगी, नौतनवा व लक्ष्मीपुर के एसडीओ हटाए गए

विद्युत कटौती व अधिकारियों की लापरवाही पर सख्त हुए विधायक, नौतनवा व लक्ष्मीपुर के एसडीओ हटाए गए

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अंतरराष्ट्रीय महत्व का कस्बा सोनौली इन दिनों उमस भरी गर्मी और लगातार हो रही विद्युत कटौती से परेशान है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों की पिछले 15 दिनों से लगातार शिकायतों के बाद नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने प्रमुख सचिव ऊर्जा से विद्युत विभाग के अधिकारियों की शिकायत दर्ज कराई और बीते शुक्रवार को सोनौली में जन चौपाल का आयोजन किया, जिसमें विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी आम जनता के बीच बैठाया।
चौपाल के दौरान व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने बिजली की अनियमित आपूर्ति, बार-बार की कटौती और विभागीय लापरवाही की खुलकर शिकायत की। इतना ही नहीं, जनता ने नौतनवा व लक्ष्मीपुर विद्युत खंड के एसडीओ पर दुर्व्यवहार और फोन न उठाने जैसे गंभीर आरोप लगाए।
इन सभी समस्याओं को सुन विधायक ऋषि त्रिपाठी मौके पर ही नाराज हो उठे और बिजली विभाग के अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदारों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की तकलीफ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विधायक ने जन चौपाल के बाद उच्च विद्युत अधिकारियों से बातचीत कर हालात से अवगत कराया। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए नौतनवा और लक्ष्मीपुर दोनों विद्युत खंडों के एसडीओ को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इस कदम से स्थानीय लोगों में संतोष की लहर है और उम्मीद की जा रही है कि अब बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार देखने को मिलेगा। विधायक ऋषि त्रिपाठी के डस प्रयास की व्यापारियों के बीच खूब प्रशंसा हो रही है। महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे