सोनौली: गांव के दबंगों ने तोड़ा गेट और दीवार,कब्जे की कोशिश में अफरा-तफरी

सोनौली: गांव के दबंगों ने तोड़ा गेट और दीवार,कब्जे की कोशिश में अफरा-तफरी

सोनौली: गांव के दबंगों ने तोड़ा गेट और दीवार,कब्जे की कोशिश में अफरा-तफरी
पीड़ित अवध किशोर मिश्र ने सोनौली पुलिस से की कार्रवाई की मांग।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सोनौली थाना क्षेत्र के हरदी डाली गांव निवासी अवध किशोर ने अपने पैतृक भूमि पर दबंगों द्वारा कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि गांव के कुछ दबंग किस्म के लोगों ने जबरन उसके पैतृक जमीन पर कब्जा जमाने के उद्देश्य से पहले गेट को तोड़ दिया और दीवार के कुछ हिस्से को गिराने की कोशिश की।

अवध किशोर ने बताया कि 14 जून 2025 की सुबह वह अपने घर के सामने टहल रहा था, तभी गांव के ही कुछ दबंग लोग लाठी, डंडा और रॉड से लैस होकर वहां आ धमके। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसके बाद दीवार और गेट को तोड़ने लगे। आरोप है कि दबंगों ने जमीन के अंदर रखे ईंटों को भी फेंकना शुरू कर दिया, जिससे चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई।
पीड़ित ने यह भी बताया कि जब उसने विरोध किया तो दबंगों ने उसे मारने के लिए दौड़ा लिया, जिसके बाद वह किसी तरह जान बचाकर नजदीकी पुलिस चौकी खनुवा पहुंचा और घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को आता देख दबंग आरोपी वहां से फरार हो गए।
अवध किशोर ने सोनौली थाना में एक शिकायती पत्र देकर मामले में उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष सोनौली अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोनौली: गांव के दबंगों ने तोड़ा गेट और दीवार,कब्जे की कोशिश में अफरा-तफरीमहाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे