संगठित हो वैश्य समाज, देश और प्रदेश के विकास कार्यों में करे सहयोग –वैश्य सुधाकर जायसवाल
संगठित हो वैश्य समाज, देश और प्रदेश के विकास कार्यों में करे सहयोग –वैश्य सुधाकर जायसवाल

आई एन न्यूज कोल्हुई डेस्क:
कोल्हुई नगर में स्थित श्रीराम जायसवाल के आवास पर आज रविवार की शाम को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें वैश्य समाज के लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुधाकर जायसवाल ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष श्री राम जायसवाल ने किया।
बैठक में वैश्य महासम्मेलन संगठन को जिले में और अधिक मजबूत बनाने, समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने तथा उन्हें संगठित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष सुधाकर जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि “हम सभी वैश्य हैं और हमें एकजुट होकर समाज, प्रदेश और देश के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देना चाहिए। संगठित समाज ही अपने हक और सम्मान की रक्षा के साथ ही साथ देश की विकास में सहयोग कर सकता है।”
बैठक में प्रमुख रूप से दुर्गा मद्धेशिया, रतन गुप्ता, अभिषेक रौनियार, तामेश्वर जायसवाल, रामकुमार जायसवाल, शिवराम जायसवाल, अमरनाथ जयसवाल, पीयूष कुमार कसौधन, बैजनाथ जायसवाल, प्रिंस कसौधन, उदय कुमार रौनियार, सतीश जायसवाल, गुड्डू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के अंत में संगठन को बूथ स्तर तक पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिया गया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश





