जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए सख्त निर्देश

जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए सख्त निर्देश

जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए सख्त निर्देश
ICDS कार्यक्रमों की डीएम ने की बिंदुवार समीक्षा।
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:,
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित आईसीडीएस (समेकित बाल विकास सेवा) कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक बिंदुवार समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सीडीपीओ, मुख्य सेविकाओं तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ई–केवाईसी एवं एफआरसी (फैमिली रिसोर्स कार्ड) का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रगति की व्यक्तिगत समीक्षा की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, सैम (गंभीर कुपोषित) तथा मैम (मध्यम कुपोषित) बच्चों की पोषण स्थिति को बेहतर बनाने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए।
डीएम ने कहा कि कुपोषण की स्थिति को दूर करना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित निगरानी, पोषण पोटली वितरण, गृह भ्रमण और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से समन्वित प्रयास अनिवार्य हैं।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित समस्त विकास खंडों के सीडीपीओ, मुख्य सेविकाएं एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
डीएम शर्मा ने कहा कि पोषण के क्षेत्र में सुधार के लिए जनजागरूकता के साथ-साथ ज़मीनी स्तर पर ठोस कार्यवाही आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचे और प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र सक्रिय रूप से कार्य करे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे