आपातकाल की 50वीं बरसी को अध्यक्ष नौतनवा ने संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया

आपातकाल की 50वीं बरसी को अध्यक्ष नौतनवा ने संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया

आपातकाल की 50वीं बरसी को अध्यक्ष नौतनवा ने संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क: नौतनवां नगर पालिका कार्यालय में आज आपातकाल की 50वीं बरसी को संविधान हत्या दिवस के रूप में गंभीरता और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस आयोजन का नेतृत्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री बृजेश मणि त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने 25 जून 1975 की उस ऐतिहासिक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना को याद करते हुए कहा, “आज ही के दिन तत्कालीन सरकार ने लोकतंत्र की हत्या कर देश में आपातकाल की घोषणा की थी। यह दिन भारतीय इतिहास का सबसे काला दिन था, जब नागरिक अधिकारों को कुचल दिया गया और संविधान का गला घोंटा गया।”
उन्होंने कहा कि आपातकाल का विरोध करने वाले तमाम लोकतंत्र प्रेमियों और संविधान रक्षकों को आज नमन करना चाहिए जिन्होंने उस समय साहस के साथ आवाज उठाई और देश को पुनः लोकतांत्रिक राह पर लौटाने में योगदान दिया।
इस कार्यक्रम में नगर पालिका के सभी सभासदगण, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर लोकतंत्र की रक्षा और संविधान की मर्यादा बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन संविधान की प्रस्तावना के पाठ और मौन श्रद्धांजलि के साथ हुआ। महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे