ए.बी. इंटरनेशनल स्कूल नौतनवा में एसएसबी द्वारा “नशा मुक्त भारत” जागरूकता कार्यक्रम
ए.बी. इंटरनेशनल स्कूल नौतनवा में एसएसबी द्वारा “नशा मुक्त भारत” जागरूकता कार्यक्रम
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोध दिवस के अवसर पर आज ए.बी. इंटरनेशनल स्कूल, नौतनवा में 66वीं बटालियन एसएसबी कैंप छपवा बाईपास के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धवाई के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य था – “नशा मुक्त भारत” का संदेश जन-जन तक पहुँचाना।
कार्यक्रम का संचालन इंस्पेक्टर मणि भूषण ने किया, जिन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ समाज की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल ऋषिकेश सिंह ने छात्रों को नशा करने के दुष्परिणामों पर विस्तृत जानकारी दी और बताया कि यह न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाता है, बल्कि समाज और परिवार की नींव को भी कमजोर करता है।
कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह से सहभागिता की। सभी शिक्षकों और छात्रों ने एकजुट होकर “नशा मुक्त भारत” का संकल्प लिया और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा प्राप्त की।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





