मगरमच्छ के हमले में अधेड़ घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान

मगरमच्छ के हमले में अधेड़ घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान

मगरमच्छ के हमले में अधेड़ घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान
नदी में मछली पकड़ते समय हुआ हादसा, इलाज के बाद स्थिति में सुधार।
आई एन न्यूज परसामलिक डेस्क: नौतनवा विकासखंड के परसामलिक थाना क्षेत्र अंतर्गत बघेला नदी में रविवार दोपहर को मछली पकड़ रहे एक अधेड़ व्यक्ति पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया। हमले में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की सूझबूझ और बहादुरी से समय रहते उसकी जान बचा ली गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बनरहवा निवासी प्रभु सहानी (उम्र लगभग 50 वर्ष) रोज़ की तरह बघेला नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान पानी के भीतर घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने उन पर अचानक झपट्टा मार दिया। हमले में प्रभु सहानी का एक हाथ और एक पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों से मगरमच्छ को खदेड़कर प्रभु सहानी को सुरक्षित बाहर निकाला।
गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तत्काल रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। चिकित्सकों के अनुसार समय से इलाज मिलने के कारण उनकी जान बच सकी।
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे