नौतनवा: अर्ध विछिप्त माँ ने 5 माह की अपने मासूम पुत्री को छोड़ दिया नाले मे

नौतनवा: अर्ध विछिप्त माँ ने 5 माह की अपने मासूम पुत्री को छोड़ दिया नाले मे

नौतनवा: अर्ध विछिप्त माँ ने 5 माह की अपने मासूम पुत्री को छोड़ दिया नाले मे, पुलिस ने सुरक्षित परिजनों को सौंपा।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्बे के बाईपास मार्ग के पास
रविवार सुबह एक सूखे नाले से 5 माह की मासूम बच्ची मिली। राहगीरों द्वारा सूचना देने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। बच्ची की पहचान वार्ड नं. 8 मधुबन नगर निवासी मोतीलाल की पुत्री ‘गुड़िया’ के रूप में हुई।
पिता ने बताया कि मानसिक रूप से अस्वस्थ पत्नी ने संभवतः बच्ची को नाले में छोड़ दिया। पुलिस ने बच्ची को सीएचसी रतनपुर पहुंचाया, जहां वह स्वस्थ पाई गई। थाना प्रभारी पुरुषोत्तम राव ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे नए कपड़े पहनाकर परिजनों को सौंपा और परिवार को सतर्कता बरतने की सलाह दी।
स्थानीय नागरिकों की सजगता और पुलिस की तत्परता से एक मासूम की जान बच सकी।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे