मेजर रोहित बचवाला ने रेलवे स्टेशन पर गर्भवती महिला की कराई सुरक्षित डिलीवरी

मेजर रोहित बचवाला ने रेलवे स्टेशन पर गर्भवती महिला की कराई सुरक्षित डिलीवरी

मेजर रोहित बचवाला ने रेलवे स्टेशन पर गर्भवती महिला की कराई सुरक्षित डिलीवरीमेजर रोहित बचवाला ने रेलवे स्टेशन पर गर्भवती महिला की कराई सुरक्षित डिलीवरी
आई एन न्यूज झांसी, डेस्क: भारतीय सेना के 31 वर्षीय मेजर रोहित बचवाला ने एक मिसाल कायम करते हुए मानवीयता और साहस का ऐसा परिचय दिया जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। एक महीने की छुट्टी पर बेंगलुरु होते हुए हैदराबाद अपने परिवार से मिलने जा रहे मेजर रोहित झांसी रेलवे स्टेशन के फूटओवर ब्रिज से गुजर रहे थे, जब उन्होंने एक गर्भवती महिला को तीव्र प्रसव पीड़ा में तड़पते हुए देखा।
बिना समय गंवाए, उन्होंने तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझा और मदद के लिए आगे आए। आसपास कोई मेडिकल सहायता न होने के बावजूद, उन्होंने अपनी सैन्य प्रशिक्षण और सूझबूझ का उपयोग करते हुए जेब में रखे चाकू, एक हेयर क्लिप और धोती जैसे घरेलू सामान से महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवाई।
पूरा घटनाक्रम बिना किसी ऑपरेशन थिएटर, डॉक्टर या विशेषज्ञ उपकरणों के संपन्न हुआ। मेजर रोहित ने न केवल मां और नवजात की जान बचाई, बल्कि उपस्थित यात्रियों और लोगों के लिए भी एक प्रेरणा बन गए।
इस सराहनीय कार्य के लिए रेलवे प्रशासन और स्थानीय चिकित्सा अधिकारियों ने मेजर रोहित को सम्मानित करने की घोषणा की है। सेना के उच्चाधिकारियों ने भी उनके इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।
उनकी इस बहादुरी और संवेदनशीलता ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि सेना के जवान सिर्फ सीमाओं पर ही नहीं, आम जीवन में भी लोगों की रक्षा और सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।
झांसी -उत्तर प्रदेश:

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे