जायसवाल युवा मंच के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारिया हुई तेज

जायसवाल युवा मंच के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारिया हुई तेज

जायसवाल युवा मंच के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारिया हुई तेजजायसवाल युवा मंच के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारिया हुई तेज
अधिवेशन की तैयारी का जायज़ा लेने लखनऊ पहुंचे अजितेश जायसवाल, युवाओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील”।
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क:
“जायसवाल युवा मंच” द्वारा आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए संगठन के प्रमुख अजितेश जायसवाल ने लखनऊ के सहकारिता भवन का दौरा किया। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते समय उनके साथ लखनऊ जिले से युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि जायसवाल भी मौजूद रहे।
बता दे कि यह राष्ट्रीय अधिवेशन 13 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य कलवार समाज के युवाओं को एक मंच पर लाकर सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम की तैयारियों का जायज़ा लेते हुए अजितेश जायसवाल ने कहा कि यह अधिवेशन समाज को नई दिशा देने का कार्य करेगा और युवाओं के बीच एकजुटता को मजबूती देगा।
इस अवसर पर उन्होंने समाज के सभी युवा साथियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर कलवार समाज की आवाज़ को बुलंद करें और संगठन को सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
अजितेश जायसवाल ने विश्वास जताया कि यह अधिवेशन समाज में एक नया उत्साह और जागरूकता पैदा करेगा, और भविष्य की सामाजिक दिशा तय करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
लखनऊ –उत्तर प्रदेश।

आप चूक गए होंगे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे