ब्लॉक प्रमुख नौतनवा का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

ब्लॉक प्रमुख नौतनवा का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

ब्लॉक प्रमुख नौतनवा का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिनब्लॉक प्रमुख का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन,शुभकामनाएं देने का देर शाम तक चलता रहा सिलसिला
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया का जन्मदिन आज बुधवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा।
ब्लॉक प्रमुख को सबसे पहले लखनऊ से नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने फोन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राकेश मद्धेशिया के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए विकास के कार्यों में इसी तरह सक्रिय रहने की प्रेरणा दी।
इसके बाद नगर व ब्लॉक के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में नेता, समाजसेवी, पत्रकार, व्यापारी और आमजन राकेश मद्धेशिया को बधाई देने उनके आवास पर पहुंचने लगे।
देर शाम छपवा स्थित आवास पर आयोजित एक मिलन समारोह में अध्यक्ष नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी, लक्ष्मीपुर से वरिष्ठ नेता चंद्रप्रकाश मिश्रा, गुड्डू पांडे समेत दर्जनों गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने ब्लॉक प्रमुख को बुके भेंट किया, मिठाई खिलाई और हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर लोगों ने राकेश मद्धेशिया के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में विकास को नई गति मिली है। वहीं, उपस्थित जनसमुदाय ने भी उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए उनके साथ कई यादगार पल साझा किए।
जन्मदिन के मौके पर ब्लॉक प्रमुख ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे हमेशा क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए समर्पित रहेंगे।
ब्लॉक प्रमुख नौतनवा का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिनब्लॉक प्रमुख नौतनवा का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिनमहाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे