बाबा बासुकीनाथ धाम से लौटते समय लापता हुए सोनौली के संतराम, परिवार परेशान

बाबा बासुकीनाथ धाम से लौटते समय लापता हुए सोनौली के संतराम, परिवार परेशान
जनमानस से सहयोग की अपील
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सोनौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 माधवराम नगर निवासी संतराम पुत्र बेचू उम्र करीब 60 वर्ष विगत एक सप्ताह पूर्व अपने पत्नी तथा गांव के अन्य लोगों के साथ बाबा बासुकीनाथ धाम दर्शन एवं जल चढ़ाने के लिए गए थे। दर्शन के बाद जब सभी श्रद्धालु वापस लौट रहे थे, तभी धाम के पास एक चाय की दुकान पर चाय पीने के लिए कुछ समय के लिए रुके।
इसी बीच संतराम पास की एक दुकान पर कुछ सामान लेने चले गए, लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटे। परिजनों और साथ गए अन्य लोगों ने आसपास काफी खोजबीन की, धाम में मुनादी (अलाउंस) भी कराई, और स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी गई। बावजूद इसके संतराम का कोई सुराग नहीं मिल सका।
परिजनों के पास जब कोई विकल्प नहीं बचा, तो वे भारी मन से वापस घर लौट आए। आज चार दिन से अधिक बीत चुके हैं, लेकिन संतराम अब तक अपने घर नहीं पहुंचे हैं। जिससे घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजन अत्यंत दुखी व चिंतित हैं।
परिजनों ने इंडो नेपाल न्यूज़ के माध्यम से आमजन व प्रशासन से अपील की है कि यदि किसी को संतराम दिखाई दें, तो कृपया तत्काल सोनौली पुलिस या निम्न मोबाइल नंबरों पर सूचना दें:
📞 7607497944, 8756207717 आपका छोटा सा सहयोग एक परिवार को राहत पहुंचा सकता है।

(संवाददाता मोहम्मद कलामुद्दीन) महाराजगंज- उत्तर प्रदेश.


Translate »