नौतनवा के बचपन स्कूल में बच्चों ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे, सीखी दोस्ती की सच्ची परिभाषा
नौतनवा के बचपन स्कूल में बच्चों ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे, सीखी दोस्ती की सच्ची परिभाषा
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा स्थित बचपन स्कूल में आज फ्रेंडशिप डे बड़े ही हर्षोल्लास और शिक्षाप्रद तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने पीले रंग की पोशाक पहनकर दोस्ती के इस अनोखे रिश्ते को सलाम किया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों को ‘फ्रेंड’ और ‘फ्रेंडशिप’ शब्द के महत्व से परिचित कराकर की गई। उन्हें बताया गया कि फ्रेंडशिप डे हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है और इस दिन हम अपने दोस्तों को फ्रेंडशिप बैंड बाँधकर शुभकामनाएं देते हैं।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि सभी बच्चे येलो ड्रेस में स्कूल आए थे क्योंकि येलो रंग को दोस्ती का प्रतीक माना जाता है। बच्चों ने एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बाँधे और इस दिन को खास बनाया।
बचपन स्कूल की डायरेक्टर अंजली ने सभी बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं दीं और कहा कि, “हम अपने लिए दोस्त खुद चुनते हैं और दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो हर रिश्ते से ऊपर होता है।” उन्होंने बताया कि दोस्ती का मतलब होता है – प्यार, समर्पण, साथ, सहयोग, संरक्षण और सुरक्षा। अंजली मैम ने यह भी कहा कि हर रिश्ते में दोस्ती का भाव हो, तो वह रिश्ता और भी मजबूत बन जाता है।
इस विशेष अवसर पर बच्चों को प्रकृति से भी दोस्ती करने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों ने पेड़ों, पक्षियों, मछलियों आदि को फ्रेंडशिप बैंड बांधे और उनसे दोस्ती निभाने तथा उनकी रक्षा करने का वादा किया। यह गतिविधि बच्चों के लिए एक नया और अविस्मरणीय अनुभव रहा।
इस कार्यक्रम में शामिल बच्चों में रयान, कृतिका, ऋषिका, क्षतिजा, सौरभ, प्रगति, ऐशनी, रुद्रांश, सक्षम, दृष्टि, प्रिशा, इशिका, सानवी, कुंज, अनाया, स्वस्तिका, हारिस आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
वहीं शिक्षकों में वैष्णवी, मोनिका, कृतिका, अंशिका, प्रियंका, ईशा, मनिता, अंजली, प्रीती, श्रद्धा, रिंकल और हर्षिता ने बच्चों के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
डायरेक्टर अंजली ने अंत में बताया कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को खेल-खेल में दोस्ती का मतलब, वादा निभाना, सेवा करना, साथ रहना, देना और रक्षा करना जैसे गुण सिखाते हैं। “हम बच्चों के समग्र विकास के लिए ‘Do & Learn’ टेक्निक अपनाते हैं, जिससे सीखना आनंददायक हो जाता है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





