रक्षाबंधन के रंग में रंगे नौतनवा के बचपन व एबी इंटरनेशनल स्कूल के नन्हें सितारे

रक्षाबंधन के रंग में रंगे नौतनवा के बचपन व एबी इंटरनेशनल स्कूल के नन्हें सितारे

रक्षाबंधन के रंग में रंगे नौतनवा के बचपन व एबी इंटरनेशनल स्कूल के नन्हें सितारे

रक्षाबंधन के रंग में रंगे नौतनवा के बचपन व एबी इंटरनेशनल स्कूल के नन्हें सितारेआई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: नौतनवा स्थित बचपन और एबी इंटरनेशनल स्कूल में आज रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक भावनाओं के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर नन्हें बच्चों को राखी, बंधन, प्रेम, विश्वास, रक्षा, सुरक्षा, साथ, सहयोग, वादा और उसे निभाने जैसे जीवनमूल्यों से अवगत कराया गया।
रक्षाबंधन के रंग में रंगे नौतनवा के बचपन व एबी इंटरनेशनल स्कूल के नन्हें सितारेबच्चों ने पारंपरिक परिधान पहनकर रक्षाबंधन का उत्सव बड़े उत्साह से मनाया। शिक्षकों द्वारा उन्हें रक्षाबंधन से जुड़ी कई रोचक और प्रेरणादायक कहानियाँ सुनाई गईं, जिससे बच्चों को इस पर्व की गहराई को समझने और अपनी संस्कृति व रीति-रिवाजों से जुड़ने का अवसर मिला।
इस दौरान बच्चों ने अपने स्कूल के ड्राइवर भइयों—दीपू, गौतम, संतोष, सुनील, रामबाहादुर और राजू को राखी बांधकर उनकी रक्षा व सुरक्षा का वादा लिया और आभार व्यक्त किया। ड्राइवरों ने भी बच्चों को चॉकलेट भेंट कर अपने प्रेम व आशीर्वाद का इज़हार किया।
स्कूल की छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधकर आपसी स्नेह और भाईचारे का परिचय दिया, जबकि छात्रों ने उन्हें चॉकलेट देकर अपनी भावना व्यक्त की। इस गतिविधि से बच्चों ने “शेयरिंग इज़ केयरिंग” जैसे मूल्यों को न केवल समझा बल्कि आत्मसात भी किया।
स्कूल में आयोजित राखी मेकिंग और थाली डेकोरेशन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। एक विशेष दृश्य तब देखने को मिला जब कक्षा 1 और 2 की छात्राओं ने स्कूल के गार्ड मंगल सिंह को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा और सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर स्कूल की डायरेक्टर अंजली ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “राखी का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। यह पर्व न केवल एक वादे का बंधन है बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का माध्यम भी है।”
इस आयोजन में शिक्षिकाओं मोनिका, वैष्णवी, कृतिका, अंशिका, प्रियंका, ईशा, मनिता, अंजली, प्रीती, रिंकल, श्रद्धा और हर्षिता की विशेष भूमिका रही।
बच्चों में ईशानवी, नूर, हर्षिता, अद्रीका, इशविका, रयान, ऐशनी, अर्पिता, राशि, गौरी, रेयांश, अनाया, रौनक, शौर्य, आशुतोष आदि बच्चों ने भाग लेकर इस पर्व को जीवंत बना दिया।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे