छात्राओं ने बांधी चेयरमैन और जवानों को राखी, लिया सीमा और समाज की सुरक्षा का संकल्प

छात्राओं ने बांधी चेयरमैन और जवानों को राखी, लिया सीमा और समाज की सुरक्षा का संकल्प
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सीमा जागरण मंच के तत्वाधान में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आज परमहंस बालिका इंटर कॉलेज कुल्हूई की छात्राओं ने नौतनवा के छपवां स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कैंप में जवानों को राखी बांधकर उनकी देशसेवा को सम्मानित किया और सीमा व समाज की सुरक्षा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, सीमा जागरण मंच के पदाधिकारी एवं एसएसबी के अधिकारी व जवान मौजूद रहे। छात्राओं ने आत्मीय भाव से राखी बांधा।
इस अवसर पर एसएसबी 66वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी एवं कार्यवाहक कमांडेंट विपल्व दौला गजऊ ने कहा कि यह पहल जवानों के मनोबल को बढ़ाने वाली है। बहनों द्वारा बाँधी गई राखी हमें सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का एहसास कराती है।
कार्यक्रम में वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष सुधाकर जायसवाल, अजय अग्रहरी, दुर्गा मद्धेशिया, सभासद अनिल जायसवाल, अशोक रौनियार, लल्लू जायसवाल, राकेश जायसवाल, मधुबन इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य जनार्दन मिश्रा सहित कई सम्मानित जन और एसएसबी के जवान उपस्थित रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





