राष्ट्रीय कृमि मुक्ति एवं फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का अध्यक्ष नौतनवां ने किया शुभारंभ
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति एवं फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का अध्यक्ष नौतनवां ने किया शुभारंभ
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति एवं फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ रविवार को नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी द्वारा वार्ड नं. 20 जयप्रकाश नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया। इस मौके पर श्री त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों को कीड़े (कृमि) एवं फाइलेरिया से बचाव के लिए दवाएं खिलाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा कि यह अभियान आमजन के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने की दिशा में सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिना किसी भेदभाव और संकोच के इस दवा का सेवन करें, जिससे वे स्वयं भी स्वस्थ रहें और समाज को भी स्वस्थ रखने में सहयोग करें।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बीपीएम हरिनाथ यादव, बीसीपीएम मुदिता त्रिपाठी, फार्मासिस्ट धर्मेंद्र शाही, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, जयप्रकाश मद्धेशिया, अनिल जायसवाल, प्रमोद गौतम, राकेश जायसवाल, संजय पाठक सहित नगर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।
इस अभियान के अंतर्गत नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर लोगों को दवा वितरित की जाएगी और उन्हें फाइलेरिया व कृमि रोगों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।





