सोनौली बार्डर: भारत में घुसपैठ करने वाले चीनी नागरिक को एसएसबी ने दबोचा
सोनौली बार्डर: भारत में घुसपैठ करने वाले चीनी नागरिक को एसएसबी और आव्रजन विभाग ने दबोचा
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: भारत-नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे में रविवार की दोपहर करीब 1:00 बजे बॉर्डर पर निगरानी के दौरान एसएसबी की 22वीं वाहिनी, एफ-कंपनी सोनौली और आव्रजन विभाग की संयुक्त टीम ने एक चीनी नागरिक को संदिग्ध अवस्था में सीमा पार करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज एवं एसएसबी के उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान Zhang Yong (उम्र लगभग 62 वर्ष), निवासी Shaanxi, Ningxia, चीन के रूप में हुई। पूछताछ और दस्तावेज़ों की जांच में अभियुक्त के पास भारत में प्रवेश के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को थाना सोनौली को सौंप दिया गया, जहां उसके खिलाफ मु0अ0सं0 80/2025, धारा 14A विदेशी अधिनियम 1946 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को सोमवार को माननीय न्यायालय, जनपद महराजगंज के समक्ष पेश कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश.








































