सोनौली बॉर्डर पर 79वां स्वतंत्रता दिवस पर देखने को मिला भारत-नेपाल मैत्री की मिसाल

सोनौली बॉर्डर पर 79वां स्वतंत्रता दिवस पर देखने को मिला भारत-नेपाल मैत्री की मिसाल

सोनौली बॉर्डर पर 79वां स्वतंत्रता दिवस पर देखने को मिला भारत-नेपाल मैत्री की मिसालसोनौली बॉर्डर पर 79वां स्वतंत्रता दिवस पर देखने को मिला भारत-नेपाल मैत्री की मिसाल
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
देशभर में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर स्वतंत्रता दिवस का आयोजन विशेष उत्साह के साथ किया गया। सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने ध्वज फहराकर देश की आज़ादी का जश्न मनाया।
इस अवसर पर एसएसबी के अधिकारियों ने भारत-नेपाल की गहरी मित्रता और पारंपरिक “रोटी-बेटी” के संबंधों का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नेपाल के सुरक्षा बलों—एपीएफ (आर्म्ड पुलिस फोर्स) और नेपाल पुलिस—के जवानों को मिठाई गिफ्ट की और मुंह मीठा कराया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एक साथ इस विशेष दिन की खुशियां साझा कीं।
एसएसबी के अधिकारी जय पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सामाजिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। इन्हीं भावनाओं को और प्रगाढ़ करते हुए एसएसबी जवानों ने अपने पड़ोसी देश के सुरक्षा बलों को मिठाई भेंट कर भाईचारे का संदेश दिया।
इस सौहार्द्र के जवाब में नेपाल के अधिकारियों ने भी भारतीय सीमा पर तैनात सोनौली कोतवाली के प्रभारी अजीत कुमार सिंह को पारंपरिक पटका पहनाकर उनका सम्मान किया और भारत के स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच यह आपसी सौहार्द्र और सम्मान क्षेत्रीय शांति और सहयोग का प्रतीक बनकर सामने आया।
इस पूरे कार्यक्रम ने भारत-नेपाल मैत्री की मिसाल पेश की।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

आप चूक गए होंगे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे