भारतीय युवक नकली शैक्षिक प्रमाणपत्र, स्टाम्प, होलोग्राम और स्टिकर सहित भैरहवा में गिरफ्तार

भारतीय युवक नकली शैक्षिक प्रमाणपत्र, स्टाम्प, होलोग्राम और स्टिकर सहित भैरहवा में गिरफ्तार

भारतीय युवक नकली शैक्षिक प्रमाणपत्र, स्टाम्प, होलोग्राम और स्टिकर सहित भैरहवा में गिरफ्तार
आई एन न्यूज भैरहवा/ नेपाल:
जिला पुलिस कार्यालय रुपन्देही और बेलहिया क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय की संयुक्त कार्रवाई में एक भारतीय नागरिक को नकली शैक्षिक प्रमाणपत्र, स्टाम्प, होलोग्राम और स्टिकर के साथ गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार युवक की पहचान सिद्धार्थनगर नगरपालिका वार्ड नं. 1 बेलहिया बसपार्क निवासी 25 वर्षीय अभिषेक यादव (मूल निवासी कानपुर नवस्ती, भारत) के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से कई संदिग्ध दस्तावेज़, नकली शैक्षिक प्रमाणपत्र, विभिन्न प्रकार के स्टाम्प, होलोग्राम जैसे स्टिकर, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, नगद रकम और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।
पुलिस के अनुसार अभिषेक यादव इन सभी नकली कागजातों को भारत नेपाल सीमा पर स्थित नेपाल सीमा के कस्बा बेलहिया क्षेत्र में खपाने की योजना बना रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि वह लंबे समय से ऐसे कार्यों में संलिप्त था और नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र को अपनी गतिविधियों का केंद्र बनाया था।
जिला पुलिस कार्यालय रुपन्देही ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस का मानना है कि यह नेटवर्क और भी बड़ा हो सकता है, जिसके तार सीमा पार तक जुड़े होने की संभावना है।
(नेपाल सूत्र)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे