सरहद से गांव तक गूंजा आज़ादी का जश्न

सरहद से गांव तक गूंजा आज़ादी का जश्न

सरहद से गांव तक गूंजा आज़ादी का जश्न

सरहद से गांव तक गूंजा आज़ादी का जश्न, नौतनवा ब्लाक प्रमुख ने फहराया ध्वज

आई न्यूज नौतनवा डेस्क। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने खंड विकास कार्यालय परिसर में ध्वज फहराकर समस्त कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सहित समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहे। सभी ने पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लिया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गूंज उठा और वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों के संघर्ष और त्याग की याद दिलाता है। उन्होंने सभी से देश की अखंडता और विकास के लिए संकल्पित रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं साझा करते हुए देश की प्रगति और क्षेत्र के विकास में सहयोग देने का संकल्प लिया।
सरहद से गांव तक गूंजा आज़ादी का जश्नइसी क्रम में नौतनवा के पूर्व अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने नौतनवा कस्बे में स्थित जायसवाल सभा अतिथि भवन पर ध्वजारोहणकर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी. इस मौके पर रिंकू जायसवाल, मनोज जायसवाल, रमेश चंद्र, सतीश जायसवाल सहित जयसवाल समाज के तमाम लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे